fbpx
हमसे जुड़ें

Covid-19 में हेल्थ टिप्स- 2021 के लिए | Health Tips |

Covid-19 में हेल्थ टिप्स- 2021 के लिए | Health Tips |

जीवन

Covid-19 में हेल्थ टिप्स- 2021 के लिए | Health Tips |

Covid-19 से हमारी लड़ाई अभी भी जारी है और इसलिए ज़रूरी है कि इससे बचने के लिए हम कुछ नियमों का पालन करें। ये कुछ हेल्थ टिप्स ख़ास आपके लिए ताकि आप Covid-19 से सुरक्षित रहें।

Covid-19 से हमारी लड़ाई 

Covid-19 ने हमारी कई दैनिक दिनचर्या को एक तरह से बदल दिया है, जिसका किसी को अनुमान नहीं है। कोरोना, मास्क, आइसोलेशन, सैनिटाइज़र, वैक्सीन इन सब शब्दों से आज कल हमारी ज़िन्दगी घिरी हुई है। हम सब अपनी सेहत को लेकर अब ज्यादा ध्यान देते हैं। पहले पत्नी अपने पति को बटुआ साथ ले जाने को याद दिलाती थी, अब पहले मास्क लिया की नहीं यह पूछती है।

अमिताभ बच्चन की भारी आवाज़ हमे बार बार याद दिलाती है,”जब तक दवाई नहीं ; तब तक ढिलाई नहीं”। कुछ चीजों में हम सफल रहे और कुछ में कोशिश जारी है। पूरी दुनिया इस बिमारी से लड़ने में एक जूट हो गयी है। हम सबने खूब दिए भी जलाए और ‘गो कोरोनो गो’ के जमकर नारे भी लगाए।

हमसे chat करें

हमे Covid-19 से जंग जारी रखनी है और इसके लिए कुछ हेल्थ टिप्स का पालन करना अनिवार्य है:

  • बार बार साबुन से हाथो को धोये और सफ़ाई का ध्यान रखें। 
  • सैनिटाइज़र का इस्तेमाल जरुर करे 
  • घर से बाहर जाते समय हमेशा मास्क पहने
  • एक्टिव ज़िन्दगी बिताये,  रोज़ थोड़ी डर वर्क आउट या वॉक पर ज़रूर जाएँ। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। 
  • ताज़ा और पोषक भोजन का सेवन करे
  • सब्जी, फलों का ज्यादा सेवन करे। जंक फूड्स से दूर रहे
  • नींद का ध्यान रखे; हर वक़्त घर पर बैठने से हम समय का हीसाब नहीं रखते जिससे हमारे स्वास्थ्य को काफ़ी नुक़सान पहुँचता है। 
  • मोबाइल, टेलीविज़न आदि में कम समय बिताये, हर समय बुरी ख़बरें सुन कर आप मानसिक तौर पर भी बीमार पड़ सकते हैं। 
  • भीड़ में सोशिअल डिस्टइंग का ख्याल रखे
  • सकारात्मक सोच रखे और अंधविश्वास से दूर रहे
  • अपने प्रियजनों के साथ घर पर ही जीवन का आनंद ले और इस मौके को ना गवाए

इन छोटी बातों को ध्यान रखते हुए हम ये कोशिश करेंगे कि इस बिमारी से हमे जल्द ही छुटकारा मिल जाए। 2020 में ऐसे बहुत परिवार थे जिन्होंने इस बिमारी के चलते अपने प्रियजनों को खो दिया। इस बिमारी ने हमे यह सबक दिया की मृत्यु अमीरी- गरीबी देखकर नहीं आती। मैंने एक बात तो समझ ली है कि मृत्यु तो निश्चिंत आयेगी लेकिन मृत्यु के भय में जीना उससे भी ज्यादा खतरनाक है। प्रभु यीशु मसीह की बात मुझे बहुत तस्सली देती हैः पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूं, जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए, तौभी जीएगा।

परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह मेरी रक्षा करता है और यह बात मुझे बड़ी शांति देती है। यह शांति प्रभु आपको भी दे।

हमसे chat करें

To Top