करियर v/s प्यार

करियर और प्यार की लड़ाई में कौन जीतेगा!

यार मेरा 7 साल का रिलेशनशिप है इतनी दूर आकर अब वो मुझसे बोल रही है कि उसके घर वाले उसकी शादी किसी ओर से करवा रहे हैं। मैंने करियर बनाने के लिए उससे 4 साल का टाइम मांगा है और वो कह रही है कि उसके घर वालों ने कोई और लड़का ढूंढ लिया है। वो 1 महीने का 2.5 लाख कमाता है। उसका कारोबार, घरबार सब कुछ बढ़िया है। वो बोल रही है कि मैं अपने घरवालों को मना करूँ तो किस बात से मना करूँ तुम्हारा तो कोई करियर ही नहीं है। यार अब मैं क्या करूँ? यह किस्सा है मेरे एक दोस्त का।

रिलेशनशिप के साथ-साथ कैरियर कैसे बनाऊं? रिलेशनशिप को छोड़ दूं या सिर्फ कैरियर बनाऊ? क्या करूं और क्या ना करूँ। यदि आपकी समस्या भी यही है और आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए तो यह आर्टिकल केवल आपके लिए है।

क्या सिर्फ करियर बनाना सही है और रिलेशनशिप में रहना गलत है?

जी नहीं! आप अपने करियर के साथ-साथ रिलेशनशिप में रह सकते हैं और इसमें कोई बुराई नहीं है।

 1. बस आपको अपने लिए कुछ सीमाएं बनानी होंगी।

अपने आप को अनुशासन में रखना पड़ेगा कि आपने हर दिन कितना समय अपने कैरियर और रिलेशनशिप को देना है, कितना समय आपने अपने आप को और अपने परिवार को देना है। यदि आपने ऐसा करना सीख लिया तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी और आपको अपने करियर और रिलेशनशिप के बीच में परेशानी नहीं आएगी। 

2. क्या रिलेशनशिप और करियर दोनों एक साथ जरूरी है?

जी नहीं! ऐसा नहीं है। करियर बनाने के साथ-साथ सब लोगों की तरह आपको रिलेशनशिप में आने की जरूरत नहीं है। यदि आपके कुछ सपने हैं और आप अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप अपना सारा समय अपने करियर को दे सकते हैं। यदि आप इस बात से परेशान है कि रिलेशनशिप में आना बहुत जरूरी है वरना शादी कैसी होगी। तो चिंता न करें जब आपका कैरियर बन जाएगा तो आपकी शादी भी हो जाएगी।

3. करियर और प्यार के बीच सही संतुलन

रिलेशनशिप में आकर आप अपनी खुद की जिंदगी, अपनी पहचान, अपना करियर न भूल जाए। आमतौर पर जब लोग प्यार में होते हैं तो अपना सब कुछ भूल कर केवल रिलेशनशिप में लग जाते हैं। ऐसे में आप इस बात का ध्यान रखें कि करियर बनाने का एक समय है और यदि वह समय निकल गया तो बाद में बहुत मुश्किल हो जाएगी। तो बाद में पछताने से बेहतर है कि आप रिलेशनशिप और कैरियर इन दोनों में सही संतुलन बना कर रखे जिसे न ही आपके रिलेशनशिप में कोई परेशानी आए और न ही आपके करियर में।

प्यार के साथ करियर जरूरी क्यों है?

करियर / नौकरी न होने की वजह से बहुत बार रिश्ते टूट जाते है। रिलेशनशिप से शादी में जाने के लिए कैरियर, नौकरी होना बहुत जरूरी है क्योंकि लड़की के मां-बाप आपके कैरियर को देखकर हां बोलेंगे आप के प्यार को देख कर नहीं इसलिए यदि आप सच में अपने रिलेशनशिप को शादी तक लेकर जाना चाहते हैं तो अपने प्यार के साथ साथ करियर को भी उतनी ही अहमियत दें।  

आप लड़का है या लड़की करियर आज के समय में दोनों के लिए जरूरी है। अपनी खुद की पहचान बनाना, अपनी ज़रूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना, करियर आज के समय में सबके लिए जरूरी है और जिसका करियर नहीं वह जीवन भर संघर्ष ही करता रहता है इसलिए समय रहते हुए अपनी अपना करियर बनाएं।

दोस्तों रिश्ते में या प्यार में होना ग़लत नहीं है पर ये आपकी सही पहचान नहीं है। ऐसा ना हो कि इस रिश्ते से अलग होकर आप ख़ुद की पहचान खो दें। बाइबिल हमें यीशु मसीह के साथ ऐसे रिश्ते में बुलाती है जो हमें नई पहचान देता है और कोई भी रिश्ता हमसे हमारी पहचान नहीं छिन सकता। ये पहचान और परमेश्वर का प्यार ना ही पैसे और रिश्तों पर निर्भर है।

Share
Published by
Nirvi

Recent Posts

आदतें अगर लत और मजबूरी बन जाए तो क्या करें?

क्या मेरी आदतें लत तो नहीं बन रही हैं? लगभग हर दिन मैं एक दोस्त…

2 months ago

मुझे हर वक्त थकावट रहती है 

क्या आप बिना कुछ काम किए भी हर समय थका हुआ महसूस करते हो? कई…

1 year ago

मनोकामना पूरी होने के संकेत

आपने अपनी मनोकामना को पूरी करने के लिए क्या क्या किया है? हम अपनी मनोकामना…

1 year ago

आप प्यार और पैसे में से क्या चुनोगे?

प्यार के बिना ज़िंदगी का कोई मतलब नहीं है पर यह भी सच है कि…

2 years ago

क्या कर्म करने से मेरी क़िस्मत बदल सकती है?

“क़िस्मत का लिखा कोई नहीं मिटा सकता।” “ये तो नसीबों की बात है।” क्या हमारी…

2 years ago

अपने भविष्य की अच्छी योजना कैसे बनाएँ?

ये बात सच है कि "कल किसने देखा है" पर भविष्य की तैयारी और योजना…

2 years ago