fbpx
हमसे जुड़ें

क्या एक लड़का लड़की सिर्फ दोस्त हो सकते हैं?

क्या एक लड़का लड़की सिर्फ दोस्त हो सकते हैं?

प्यार

क्या एक लड़का लड़की सिर्फ दोस्त हो सकते हैं?

लड़का लड़की- दोस्ती या प्यार? 

यह सवाल तो सदियों से पूछा जा रहा है बीते समय में भी लोग इसका जवाब चाहते थे और आज के समय में भी लोग इसका जवाब ढूंढ रहे हैं है। कुछ इस सवाल को अपने जीवन में अनुभव कर चुके हैं और कुछ समझ गए हैं कि इसका जवाब क्या है। 

लड़कियों से यदि यह सवाल पूछा जाए तो उनके नजरिए से वह सिर्फ सच्चे दोस्त हो सकते हैं वहीं लड़कों से यह सवाल पूछा जाए तो उनका जवाब आप जानते ही हैं उनकी ओर से संभावना हमेशा ज्यादा ही रहती है। 

लड़के और लड़की की यूनीक रचना 

एक लड़का और एक लड़की दोनों एक अलग रचना है और अपनी रचना के अनुसार वह अपनी रीति से सोचते भी हैं और अपनी रचना ही के अनुसार वह एक दूसरे से बहुत भिन्न हैं। लड़के और लड़कियों का सोचना एक दूसरे से बेहद अलग है, उनका एक दूसरे की बातों को समझना अलग है, दोनों के ख्यालात अलग है। और ऐसी बहुत सी बातें हैं जिसमें लड़के और लड़कियाँ दोनों एक बात पर सहमत नहीं होंगे।

कारण यह कि इन दोनों की रचना यूनीक है। अगर आप एक लड़की हैं तो आपने अपने जीवन में यह अनुभव तो किया ही होगा कि आपने किसी लड़के से हंस कर बात कर ली और उसने यह समझ लिया कि आप उसे पसंद करती हैं।

जबकि लड़की के नज़रिए में वह बस एक फ्रेंडली टॉक थी। इसे तो मैंने भी अपनी जिंदगी में अनुभव किया है वरन मैं तो सोचती हूं कि दुनिया की कौन सी लड़की ने इसे अपनी जिंदगी में अनुभव नहीं किया होगा। 

तकरीबन सभी लड़कियों ने इस आकवर्ड लमहे का सामना किया है। 

लड़का और लड़की सिर्फ दोस्त रहेंगे या नहीं यह कुछ बातों पर निर्भर करता है जैसे के :

1. बातचीत में स्पष्टता: यदि लड़की की तरफ से आप बस एक दोस्त हैं तो आप दोस्त ही बनकर रहेंगे जब तक आप उसे यह न बता दे कि आप सिर्फ दोस्त बनकर नहीं रहना चाहते उससे आगे बढ़ना चाहते हैं।

2. क्या सभी दोस्ती प्यार में बदलती है: यह एक मनोवैज्ञानिक तथ्य है अगर एक लड़का और लड़की ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताए तो उन दोनों में से कोई एक दोस्ती को प्यार में बदलना चाहेगा क्योंकि एक लड़का और लड़की की रचना सिर्फ दोस्त रहने के लिए नहीं हुई।

3. लोग आपके दिमाग़ में यह बात डाल देते है: आप खुद ही सोचें अगर कोई लड़का या लड़की आपका बहुत अच्छे दोस्त है और उनके साथ आपका उठना बैठना है तो यह खयाल दिमाग में आता है कि दोनों की जोड़ी बन सकती है चाहे वह आगे जाकर जोड़ी बने या ना बने पर यह ख्याल आता ही है या कोई तीसरे दोस्त के मन में यह बात आ जाती है और वह कह देता है कि तुम दोनों एक साथ अच्छे लगते हो चाहे आप दोनों एक दूसरे के साथ है या नहीं या आपका कोई रिश्तेदार विशेषकर आपकी मम्मी कह देती है कि मुझे तेरी वो दोस्त बहुत पसंद है तू उस से शादी क्यों नहीं कर लेता।

मेरी खुद की एक दोस्त है उसका एक दोस्त था वह एक दूसरे से बात करते थे और कुछ समय के बाद उनकी बात एक दूसरे से बढ़ने लगी और ज्यादा मिलने लगे थे। पर कुछ टाइम के बाद वो फोन पर बात करने लगे एक दूसरे को s.m.s. करने लगे धीरे-धीरे बात और बढ़ने लगी; कुछ समय के बाद दोनों को यह महसूस होने लगा कि वह तो दोस्ती में एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं। और फिर उनकी दोस्ती दोस्ती नहीं रही वह दोस्ती प्यार में बदल गई और अब तो उन दोनों की शादी होने वाली है।

इस दुनिया में बहुत से ऐसे लड़के और लड़कियाँ हैं जो आपस में बस दोस्त हैं और वो बस दोस्त ही रहते है। कैसे? क्योंकि उनकी प्राथमिकताएं कुछ और है और उसके साथ साथ बहुत सी चिज़े हैं जिन पर उनका ध्यान रहता है। अगर उनकी प्राथमिकताएं कुछ और से हटकर एक दूसरे पर आती हैं तो फिर चांसेस है कि उनकी दोस्ती प्यार में बदल जाए।

यह हमेशा आपके हाथ में होगा, आप पर निर्भर होगा कि आप बस दोस्त रहना चाहते हैं यह दोस्ती से आगे बढ़ जाना चाहते हैं। एक लड़का और लड़की दोस्त हो सकते हैं और नहीं भी हो सकते यह आप पर निर्भर करता है कि आप दोस्ती का रिश्ता चाहते हैं या उससे अधिक। 

यदि आप इस सवाल से अभी तक झूझ रहे थे तो मुझे लगता है आपको इसका जवाब मिल गया होगा और अगर आप अभी भी कंफ्यूज़ मे है तो इतना तो आप जान ही गए होंगे कि आपका यह सफर दोस्ती की कौन सी दिशा मे जा रहा है  या आप दोस्ती से आगे बढ़ चुके हैं।


आगे पढ़ना जारी रखें
आप इन्हे भी पढ़ना पसंद करेंगे ...
To Top