प्यार में लड़कियां क्या ढूंढती हैं? जाने 5 टिप्स जिससे लड़की आपसे इम्प्रेस हो जाएगी।

प्यार की तलाश: सपनो का राजकुमार 

लड़कियों से अगर प्यार के बारे में पूछा जाए तो वो अक्सर अपने सपनों के राजकुमार को घोड़े पर सवार हुए देखती हैं जो उन्हे अपने घोड़े पर बैठता है और अपने साथ अपने महल में ले जाता है। फिल्मों की बात करें तो प्यार एक सुंदर बॉडीबिल्डर लड़का है जो गुंडों की पिटाई कर लड़की को बचाता है और फिर लड़की को लड़के से प्यार हो जाता है और वह फिर खुशी-खुशी रहने लगते हैं और यह थी हैप्पी एंडिंग लव स्टोरी। 

खैर ! यह थी फिल्मों की बातें और हमारे खुद के ख्याल।

चलिए आज देखते हैं कि असलीयत मे लड़कियाँ प्यार में क्या ढूंढती है?

1) अच्छा दोस्त

लड़कियां अक्सर अपने प्यार में एक अच्छे दोस्त को ढूंढती हैं। जो उनके बारे में जानकर उन्हें जज ना करें, उन पर दोष न लगाए। एक अच्छे दोस्त की तरह उनके मन की बात को समझे, उनका साथ दें, उन्हें मोरल और इमोशनल सपोर्ट दे। एक अच्छे रिलेशनशिप में दोस्ती का न होना एक रिश्ते को कमजोर बना देता है और यदि दोस्ती है तो वो उनके रिश्ते को लंबी देर तक टिकाए रखती है।

2) वफादार साथी

लड़कियां अपने प्यार में एक लायल, वफादार लड़का चाहती है। प्यार के साथ-साथ एक कामयाब रिश्ते की बुनियाद वफादारी भी है। कितने रिश्ते तो लॉयल्टी न होने की वजह से टूट जाते हैं। रिलेशनशिप के बीच में बहुत बार डर, शक अपना घर बना लेता है। डर इस बात का वो किसी दूसरी लड़की के लिए मुझे छोड़ न दे, डर इस बात का कि कहीं वो मुझे धोखा न दे और बहुत बार यह डर सच में भी बदल जाता है इसलिए लड़कियां प्यार में एक लॉयल साथी को ढूंढती हैं।

3) पिता की समानता

लड़कियां बहुत बार अपने प्यार में जाने अनजाने में अपने पिता की छवी को ढूंढती है। जो उसका ख्याल रखें, उसका ध्यान रखें, उसकी जरूरतों को पूरा करें, उसकी रक्षा करें, उसे प्यार दे, जिसके साथ उसे डर न लगे। जिसके साथ उसे अपनी मन की बात बताने में कोई झिझक ना हो।

4) स्पेस

लड़कियां अपने प्यार में ऐसा इंसान ढूंढती जो उसे स्पेस दे। लड़कियां रिलेशनशिप में अपने साथी से उम्मीद करती है कि उनके बीच में इतनी आजादी हो जिसमें उनका दम न घुटे। वरना तो रिलेशनशिप में कुछ ही समय के बाद लड़के (insecure) डर और शक महसूस करना शुरु कर कर देते हैं जिससे वे लड़की को दोस्तों से मिलने से मना करना, सोशल मीडिया को चलाने से मना करना, फोन पर किस से बात कर रही थी, क्यों बात कर रही थी इस तरह की रोक टोक करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में रिलेशनशिप मजबूत होने के बजाय टूटने लगता है। इसलिए हमेशा ध्यान में रखें कि आप एक दूसरे को स्पेस दे रहे हैं या नहीं।

5) करियर /नौकरी

लड़कियां रिलेशनशिप से अधिक अपनी शादी के सपने ज्यादा देखती हैं। लड़की के मां-बाप शादी के लिए तब राज़ी होंगे जब लड़के के पास नौकरी होगी और जिस शहर में मैं रहती हूँ वहां पर लड़कियों की शादी उनसे 5 से 10 साल बड़े लड़कों के साथ होती है क्योंकि उनके पास नौकरियां होती हैं और मां बाप अपनी बेटी को उनके हाथ में देने के लिए कतराते नही हैं। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि लड़कियां आपको ढूंढ ले तो आप अपना करियर बनाएं तो लड़कियां और उनके माँ बाप आपके पीछे भागेंगे।

तो यह थी लड़कियों की मन की बातें जो वो अपने प्यार में ढूढ़ती हैं। यदि आप रिलेशनशिप में है या शादीशुदा है तो इन बताई गई बातों से आप सहायता ले सकते हैं। नई मंजिल आशा करती है कि इनके ऊपर काम करने के द्वारा आपका रिश्ता और भी मजबूत हो।

Share
Published by
Nirvi

Recent Posts

आदतें अगर लत और मजबूरी बन जाए तो क्या करें?

क्या मेरी आदतें लत तो नहीं बन रही हैं? लगभग हर दिन मैं एक दोस्त…

2 months ago

मुझे हर वक्त थकावट रहती है 

क्या आप बिना कुछ काम किए भी हर समय थका हुआ महसूस करते हो? कई…

1 year ago

मनोकामना पूरी होने के संकेत

आपने अपनी मनोकामना को पूरी करने के लिए क्या क्या किया है? हम अपनी मनोकामना…

1 year ago

आप प्यार और पैसे में से क्या चुनोगे?

प्यार के बिना ज़िंदगी का कोई मतलब नहीं है पर यह भी सच है कि…

2 years ago

क्या कर्म करने से मेरी क़िस्मत बदल सकती है?

“क़िस्मत का लिखा कोई नहीं मिटा सकता।” “ये तो नसीबों की बात है।” क्या हमारी…

2 years ago

अपने भविष्य की अच्छी योजना कैसे बनाएँ?

ये बात सच है कि "कल किसने देखा है" पर भविष्य की तैयारी और योजना…

2 years ago