fbpx
हमसे जुड़ें

प्यार में लड़के क्या ढूँढते हैं? उनकी प्यार में क्या expectation होती है?

प्यार

प्यार में लड़के क्या ढूँढते हैं? उनकी प्यार में क्या expectation होती है?

लड़कों को प्यार में आख़िर क्या उम्मीद होती है!

‘प्यार’ लव्ज़ के ज़िक्र के साथ-साथ जो चीज़ हमारे ज़हन में या मन में उठती है वो है- उम्मीद या चाहत। हम अपने आप को कितना ही क्यों न रोकें पर प्यार में हमारी चाहत का होना या प्यार से हमारी कुछ उम्मीदों का होना लाज़मी है। ख़ासकर एक लड़का प्यार में अपनी कुछ उम्मीदें ज़रूर रखता है। 

हमसे chat करें

लड़कों को प्यार में क्या उम्मीद होती है?

आखिर क्या हैं ये उम्मीदें? प्यार में आखिरकार लड़के क्या ढूंढते हैं? अगर आप एक लड़की हैं तो आपके लिए ये बात जानना ज़रूरी है। आईए उन बातों को देखें:-

1. एक लड़का आपकी तरफ आकर्षित होना चाहता है और अपना सारा प्यार आप पर लुटाना चाहता है। बाॅलीवुड फिल्मों में जिस तरह का प्यार दिखाया जाता है, बहुत हद तक एक लड़का किसी लड़की के लिए दीवाना  ज़रूर होता है। 

2. एक लड़का चाहता है कि वो अपने दिल की सारी बातें आपसे कर पाए, अपनी चाहतों और ख़्वाहिशों को आपके सामने रख पाए। वह अपनी दिल की  बातों को आपके सामने दबाना नहीं चाहता। 

3. वो चाहता है कि आप भी उसकी बातों को सुनें और समझें। आखिर वो अपने दिल की बातों को और किसे सुनाए? वो आपका वक्त चाहता है, कि आपसे बस अपने दिल की दो बातें कह पाए। 

4. एक लड़का चाहता है कि उसके सपने, उसके ख़्वाब और उसकी ख्वाहिशें आप समझें और उसे अपना बनाएं। वो उन्हें आपके साथ बांटना चाहता है। 

5. साथ-ही-साथ वो लड़का आपके सपनों को भी अपने पूरे दिल से पूरा होता हुआ देखना चाहता है। वो सिर्फ आपको नहीं चाहता बल्कि आपके सपनों को भी अपने दिल में बसाए रखता है। 

6. एक लड़का आपको और ज़्यादा चाहने लगता है जब वो आपके सामने, जैसा कि वो वास्तव में है, वैसा ही रह पाए। वो आपके सामने कोई मुखौटा नहीं पहनना चाहता। 

7. वो लड़का इसके बदले में आपसे भी यही उम्मीद रखता है कि आप उसके सामने सच्चे हों। वो भी आपके दिल और दिमाग की सारी बातें जानना चाहता है। 

ईश्वर का प्यार

आखिर प्यार में इन उम्मीदों का होना लाज़मी है। ऐसा ही, और इससे भी कहीं ज़्यादा प्यार परमेश्वर ने हमसे किया और अपना इकलौता पुत्र हमें दिया ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वो नाश न हो पर अनन्त जीवन पाए। वो पुत्र यीशु मसीह है। परमेश्वर के सच्चे प्यार को जानने से ही हम सही मायने में किसी को प्यार कर पाएंगे, उसे समझ पाएंगे और उसकी उम्मीदों पर खरे उतरे पाएंगे। 

अगर आप इस बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

हमसे chat करें
To Top