fbpx
हमसे जुड़ें

प्रेरित कैसे रहे? | How to stay motivated|

प्रेरित कैसे रहे? | How to stay motivated|

जीवन

प्रेरित कैसे रहे? | How to stay motivated|

आगे बढ़ने के लिए खुद को प्रेरित रखना बहुत ज़रूरी है। पर आख़िर खुद को सही तरीक़े से मोटिवेट कैसे करें? जानने के लिए हमारे blog को ज़रूर पढ़ें।

खुद को प्रेरित कैसे करें?

 इस दुनिया में हर एक व्यक्ति किसी ना किसी से प्रेरित होता है। और प्रेरित होना अच्छा भी है। जिससे हम हमारे जीवन में कुछ बेहतर कर सकें। आप सभी ने बचपन में भारत की ऐतिहासिक कहानियाँ तो सुनी ही होगी कि कैसे लोगों की भलाई करने के लिये शूरवीर लोग या अच्छे अगुवे, अच्छे इन्सान उभरे थे। जैसे कि शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी, भगत सिंह, अमबेदकर इत्यादि और सिर्फ पुरुष ही नहीं पर बल्कि ऐसे अनेक महिलाएं भी हमारे लिये प्रेरणा का कारण बनी है जैसे कि कल्पना चावला, रानी लक्ष्मी बाई, किरण बेदी, सावित्री बाई फुले इत्यादि.. यह तो हमारा इतिहास हुआ। पर आज भी हम हमारे रोजमर्रा के जीवन में हमारे आजू-बाजू रहने वाले लोगों से भी प्रेरित हो जाते हैं। हम देखते हैं कुछ लोग ऐसे होते हैं कि उनके पास कुछ भी आरामदायक चीजें नहीं होती या कभी कभी तो कुछ लोग शरीर से विकलांग भी होते हैं। तो भी वह अपना जीवन खुशी से, अपने घरों की जिम्मेदारी लेकर एक प्रेरणादायक जीवन जीते हैं। हार नही मानते हैं। पर क्या यह उनके लिए आसान है? उन्हें अपना जीवन चुनौती भरा नही लगता? क्या इंसान को हर दिन अपने आप को प्रेरित रखना आसान है? अगर सच कहें तो नहीं। यह मुश्किल हो जाता है। हर दिन एक समान नहीं होता है। पर हमारे पास एक अनमोल किताब है जिसका नाम बाइबिल है जो हमारे जीवन के लिये हर दिन प्रेरणादायक है।

2 तीमुथियुस 3:16‭-‬17 सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्‍वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धार्मिकता की शिक्षा के लिये लाभदायक है, ताकि परमेश्‍वर के जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए।

हमसे chat करें

कुछ वास्तविक टिप्स जिससे हम अपने आप को प्रेरित करें।

  1. अपने खुद के लिए, जीवन के लिये, परिवार के लिये लक्ष्य रखें और सपने देखें। क्योंकि बिना लक्ष्य और सपनों के अपने आप को प्रेरित करना मुश्किल हो सकता है।
  2. दूसरों की परिस्थितियों को देखें। क्योंकि हमसे भी अधिक चुनौती भरा जीवन उनका हो सकता है। जो भी हमारे पास है उसके लिये परमेश्वर को धन्यवाद दीजिए और प्रेरित रहिये।
  3. दिन की “टु डू लिस्ट बनाइए”, बहोत बड़ी लिस्ट नहीं जिसे वास्तविकता में पूरा करना मुश्किल हो जाए। पर शुरुवात कीजिये छोटे छोटे कदम से। जिससे आप सही ट्रैक पर चल सकें। 
  4. ऐसे लोगों से संपर्क में राहीये जो आपके जीवन को प्रेरित रखने में आपकी मदद करें। शायद वह आपके माता पिता, रिश्तेदार, दोस्त, जीवनसाथी कोई भी हो सकता है। आप उनसे खुलकर बातचीत कीजिए।
  5. अपनी गलतियों से सीख लें। उसे स्वीकार कर अपने आप को माफ कीजिये। और उसे भूल कर नयी शुरुआत कीजिये और जीवन में आगे बढ़ीये।
  6. हमेशा खुश रहिये और दूसरों को भी खुश रखिये। प्रभु यीशु पर विश्वास करें क्योंकि वह आपको सामर्थ देगा। आपको मुश्किल समय मे प्रेरित करेगा क्योंकि वह सबसे अच्छा पिता परमेश्वर है।

आप अगर और अधिक जानना चाहते हैं तो हमसे नयी मंजिल पर चैट करें।

हमसे chat करें

To Top