fbpx
हमसे जुड़ें

क्या म्यूजिक से मन और दिमाग में हीलिंग होती है? | Music | Mental Health |

क्या म्यूजिक से मन और दिमाग में हीलिंग होती है? | Music | Mental Health |

जीवन

क्या म्यूजिक से मन और दिमाग में हीलिंग होती है? | Music | Mental Health |

मनोविज्ञानी (psychologist) की खोज से पक्की तरह माना जा चुका है कि म्यूज़िक या संगीत और उसमें गाने में इस्तेमाल किए गए लफ्ज़ हमारी मानसिकता को गहराई से प्रभावित करते हैं और ब्रेन पावर भी बढ़ाते हैं।

आज का गाना आपके लिए!

वो दिन बहुत सुहाना था- मैंने अपना बेहद पसंदीदा संगीत सुनते हुए, सौम्य सी धूप में सड़क पर चलते एक ऑटो रिक्शा रोकी। ऑटो का ड्राइवर तो मुझे बहुत ही सुशील दिखा, पर जो गीत उसने अपने स्पीकर पे लगाए थे उसका मतलब जानने के लिए मुझे ज़्यादा ध्यान से सुनना ना पड़ा। मैंने सुना था की संगीत की भाषा पूरी दुनिया समझती है। पर बुरे शब्द क्यों इस्तेमाल करते है लोग?
आप सोचते होंगे— “इतनी सी चीज़ से मुझे क्या हानि हो सकती हैं? एक मासूम से गाने के थोड़े बहुत बुरे शब्दो में क्या बुराई हैं?”

मनोविज्ञानी (psychologist)  की खोज से पक्की तरह माना जा चुका है कि म्यूज़िक और उसमे इस्तेमाल किए गए लफ्ज़ हमारी मानसिकता को गहराई से प्रभावित करते हैं और ब्रेन पावर भी बढ़ाते हैं। हमारे  सोच विचार, हमारे बोलने और हमारे व्यवहार में उसका प्रभाव देखा जा सकता हैं, इसी कारण हम जो सुनते हैं, उसकी निगरानी करना बहुत महत्वपूर्ण है। म्यूज़िक घबराहट और मंदी को भी सुधारने की क्षमता रखता है।

तो क्या संगीत मेरे दिमाग की शक्ति (Brain Power) बढ़ा सकता है? हाँ बिलकुल! जनिये कैसे:

1. मन की शांति: रीसर्च से पता चलता है कि संगीत या म्यूज़िक सुनने से चिंता, डिप्रेशन, ब्लड प्रेशर और दर्द कम हो सकता है और साथ ही नींद बहुत बढ़िया आती है। खासकर  exams या पेपर्स में आप अपने दिमाग को ऐसे तेज़ रख सकते है।

2. जादू की झप्पी: संगीतया म्यूज़िक एक ऐसी भाषा है जो दिल से निकलती है और दिल तक पहुँचती है। अगर आप अकेला महसूस कर रहे है तो यह आपका सबसे अच्छा साथी है। यह आपको अंदर से हीलिंग देता है। आज तो आपके पास कितने ऑप्शंस है जैसे YouTube, Google Play, Spotify जैसे।

3. जवान और तेज़: अगर आप बहुत तनाव लेते है तो आप जल्दी थके हुए और उदास लगने लगेंगे। अपनी आत्मा को खुश रखिये, सुनिए कुछ अच्छा संगीत या म्यूज़िक। यह आपकी आत्मा को ताज़ा कर देगा।

4. ब्रेन पावर बढाइये: अगर आपको कुछ याद करना हो जैसे किसी exam के लिए तयारी, हल्का म्यूज़िक आपके दिमाग को ओवर वर्क करने से बचाता है। जैसे गाड़ी का इंजन बिना पानी के बहुत गरम हो जाता है, वैसे ही आपके दिमाग को भी आराम चाहिए अच्छा चलने के लिए। और अगर कुछ मुश्किल याद करना हो, तो आप उसका गाना बना लो!

5. प्रेरणा का स्त्रोत: हमे कुछ बोरिंग काम करने में बेहद प्रेरणा की ज़रूरत होती है, और संगीत या म्यूज़िक ही है आपकी ऊर्जा उस समय में। चाहे वह खाना पकाना हो, सफाई करना, या व्ययाम करना।

6. भावनाओं की सच्चाई: संगीत या म्यूज़िक ध्यान और प्रार्थना में आपकी सही भावनाएँ प्रकट करने के लिए एक बेहतरीन साधन है। मुझे याद है की मेरे जीवन के एक बहुत मुश्किल समय के दौरान चर्च में गाया गया एक गाना था जिसने मेरी आत्मा को शांति दी और आगे बढ़ने की शक्ति दी। वह गाना था उस प्रभु के बारें में जिसने मेरे लिए अपनी जान दी और कहा की मैं अकेला नहीं हूँ।

प्रभु द्वारा संगीत के निर्माण करने का उद्देश्य एक शक्तिशाली और सकारात्मक स्त्रोत बनाना है।

बाईबल में दिए अच्छे उदाहरणों से सीखें और संगीत को अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा बनाएँ! जाने से पहले यह दिल को बहला देने वाला गाना सुनिए। और अगर कोई सवाल है तो हमसे chat करें! आओ हमारे साथ इस नयीमंज़िल पे!

To Top