fbpx
हमसे जुड़ें

रेप क्या है? क्या मर्ज़ी के बिना सेक्स करना ज़बरदस्ती या रेप है? | Rape |

रेप क्या है? क्या मर्ज़ी के बिना सेक्स करना ज़बरदस्ती या रेप है? | Rape |

जीवन

रेप क्या है? क्या मर्ज़ी के बिना सेक्स करना ज़बरदस्ती या रेप है? | Rape |

जब किसी के भी साथ ज़बरदस्ती होती है – मतलब कोई व्यक्ति उसके साथ ज़बरदस्ती यौन सम्बन्ध बनाता है – तो कानून के हिसाब से यह बलात्कार कहलाता है। रेप एक गंदा रहस्य नहीं है, यह एक हिंसक अपराध है। रेप के खिलाफ महिलाओं की सुरक्षा के कुछ लाभदार तरीके, आइए देखें।

ज़बरदस्ती का क्या मतलब है? क्या मर्ज़ी के बिना सेक्स ज़बरदस्ती या रेप है?

ज़बरदस्ती अलग- अलग तरह की हो सकती है। और यह कहीं भी हो सकती है – ऑफिस में, कैब में, बस में या फिर किसी परिचित के घर में भी।

जब किसी के भी साथ ज़बरदस्ती होती है – मतलब कोई व्यक्ति उसके साथ ज़बरदस्ती यौन सम्बन्ध बनाता है – तो कानून के हिसाब से यह बलात्कार या रेप कहलाता है। आप लड़की हों या लड़का, कोई भी आपके साथ ज़बरदस्ती सम्भोग नहीं कर सकता। बिना मर्ज़ी के सेक्स या सम्भोग को ज़बरदस्ती या बलात्कार माना जाता है।


रेप के आंकड़े

  • भारत में बलात्कार/ रेप के 90% मामलों को दबा दिया जाता है।
  • कई गैर सरकारी संस्थानों ने अपने सर्वे में बताया है की भारत में हर तीसरी महिला के साथ किसी न किसी प्रकार की ज़बरदस्ती या यौन अपराध होता है।
  • नेशनल फ़ैमिली हेल्थ सर्वे की अनुसार 27% महिलाओं का 15 साल की उम्र से लेकर किसी तरह के यौन अपराध से सामना हुआ है।

आपको न कहने का हक़ है

यदि आपके साथ कोई यौन दुर्व्यवहार होता है, ज़बरदस्ती की कोशिश होती है, रेप या कोई आपको गलत ढंग से छूने की कोशिश करता है तो आपको न कहने का और उस व्यक्ति को रोकने का पूरा पूरा हक़ है।

यदि आप इस स्थिति में पड़ जाएँ की आपके साथ कोई ज़बरदस्ती करने की कोशिश करे तो आप अपना इरादा साफ़ तौर पर ज़ाहिर करें। आप ये बातें बोल सकते हैं –

  • मैं ये नहीं करना चाहता/ चाहती हूँ।
  • मैं आपके साथ इस तरह के सम्बन्ध नहीं चाहता/ चाहती हूँ।  
  • ये क़ानूनन जुर्म है और मैं आपको ये करने नहीं दूंगा/ दूँगी।

जब आप बहुत साफ़ तौर पर मना करते हैं तो सामने वाला व्यक्ति ये समझ जाता है की आपको इस बारे में जानकारी है। ये आपकी सुरक्षा के लिए सबसे पहला कदम है।

यदि आप शादीशुदा हैं या आप किसी के साथ रिश्ते में हैं और अगर आपका साथी आपको यौन सम्बन्ध बनाने पर मजबूर करता है या ज़बरदस्ती सेक्स के लिए बाधित करता है तब भी यह अपराध है और उसे रेप कहते हैं। भारत में मैरिटल रेप याने शादीशुदा जोड़े में बलात्कार को कानून ने अपराध माना है और इसकी सजा भी अपराधी को मिलती है। इसलिए ये जान लीजिये की आपके पति या प्रेमी द्वारा भी ज़बरदस्ती एक अपराध है और आप इसके खिलाफ आवाज़ उठा सकते हैं।

ज़बरदस्ती से बचने के उपाय

यदि मना करने के बाद भी वो व्यक्ति आप पर बलात्कार/ रेप करने या आपको गलत ढंग से छूने की कोशिश करे तब आप ये कर सकते हैं –

1.हाथ पैर मारिये और उसे अपने ऊपर हावी न होने देने की पूरी कोशिश करिये। ऐसे कई तरीक़े हैं जिससे बलात्कार को रोका जाता है तब उस व्यक्ति का हौसला कम होता है और आप अपने बचने के मौके और भी बढ़ाते हैं।

2. जब आपके साथ इस तरह की कोई भी हरकत होती है तो शुरू में आप बहुत शॉक में चले जाते हैं इस वजह से आप खुद को बचा नहीं पाते। ऐसी स्थिति में भी आप हिम्मत मत हारिये और उसे रोकने का पूरा पूरा प्रयास करिये।

3.अपने फ़ोन या हाथ में आयी चीज़ों से हमला कीजिये। बलात्कारी भी अपने नशे या उस धुन में अपना दिमाग इस्तेमाल नहीं करता है।

4. हमलावर के शरीर के कुछ नाज़ुक हिस्सों पर चोट पहुँचाने की कोशिश कीजिये। सबसे पहले नाक पर चोट पहुँचाए यदि आप लेटी हुई स्थिति में हैं, किसी भी व्यक्ति की नाक तोड़ने में बहुत अधिक प्रेशर नहीं लगता। उसके बाद उसकी ठोडी में ज़ोर से मुक्का या चांटा मारिये। इस से उसका ध्यान पूरी तरह से भंग हो जायेगा। ये चोट उसके दिमाग पर असर करती है। अगर आप ये न कर पाएं तो उसकी गर्दन पकड़िए, और ज़ोर से दबाइये। ये भी दिमाग पर असर करता है और कुछ लोग इस पर बेहोश या थोड़ी देर के लिए फ्रीज हो जाते हैं। अगर उसने आपको पीछे से पकड़ कर रखा है तो उसके कान में ज़ोर से मुक्का मारिये जिस से उसका ध्यान भंग हो, ये तकलीफ भी बहुत बुरी होती है हमलावर के लिए और वो सब कुछ भूल जाता है। एक और बहुत नाज़ुक जगह होती है किडनी – वहां पर भी ज़ोर से हमला कीजिये।

5. सेफ्टी ऐप्स हमेशा डाउनलोड कर के रखिये। बहुत सारे एंड्राइड और एप्पल के ऐप्स हैं जो इमरजेंसी मैसेज या कॉल भेज देते हैं। ऐसे मोबाइल ऐप्स गूगल पर ढूंढ कर डाउनलोड कर लीजिये।

6. पेपर स्प्रे हमेशा अपने पर्स में रखिये। बलात्कार की कोशिश की स्थिति में आप उस व्यक्ति की आँख में स्प्रे करके भाग सकते हैं।

ज़बरदस्ती या रेप या बलात्कार करना एक कानूनन अपराध है और आपकी सुरक्षा के लिए क़ानून उपलब्ध है। उसका इस्तेमाल कीजिये।

अगर आपके साथ ऐसा कुछ हुआ है और आप किसी के साथ इस बारे में बात करना चाहते हैं तो हमें लिखिए या कॉल कीजिये। हम आपकी पहचान को गोपनीय रखेंगे और आपकी मदद करेंगे। डरिये नहीं, आप इस से उबर सकते हैं। ऐसी कोई बात या घटना आपके जीवन का अंत नहीं है। कोई भी बलात्कार का शिकार होने या किसी भी तरह का यौन शोषण करने का हकदार नहीं है। हमेशा याद रखें कि यह आपकी गलती नहीं थी।

अधिक जानकारी के लिए हमसे chat करें। आओ हमारे साथ इस नयीमंज़िल पे!


To Top