fbpx
हमसे जुड़ें

क्या है शादी टूटने के कारण? शादी बचाने के 7 उपाय

क्या है शादी टूटने के कारण? शादी बचाने के 7 उपाय

प्यार

क्या है शादी टूटने के कारण? शादी बचाने के 7 उपाय

क्या है शादी टूटने के कारण? आज की संस्कृति में शादी बचाने के 7 उपाय। डिवोर्स समस्या का हल नहीं होता। भारत में साल भर में अंदाजन दस मिलियन शादियां होती है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता शादी को बहुत महत्व देती है, फिर भी शादी को बचाना आसान नहीं है, खासकर बदलती लाइफस्टाइल में।

आओ सुने शादी – शुदा की कहानी

एक पीड़ित पति अपनी शादी से तलाक की अर्जी लेकर अदालत में गया। जज ने पूछा:

जज: तुम्हें तलाक क्यों चाहिए?
पति: हजूर, मेरी पत्नी मुझसे लहसुन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है, बर्तन मंज्वाती है।
जज: तो इस में दिक्कत क्या है लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छिल जाएंगे, प्याज को काटने से पहले फ्रीज में रख दो आंसू नहीं आएंगे, बर्तन पानी से भरे टब में डाल दो आसानी से धूल  जाएंगे।
पति: समझ गया हजूर!
जज: क्या समझे?
पति: यही कि आपकी हालत मुझसे भी ज्यादा खराब है।

डिवोर्स समस्या का हल नहीं होता। भारत में साल भर में अंदाजन दस मिलियन शादियां होती है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता शादी को बहुत महत्व देती है, फिर भी शादी को बचाना आसान नहीं है, खासकर बदलती लाइफस्टाइल में।

शादी टूटने के कारण:

  1. एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड ना कर पाना: महंगाई के जमाने में पैसा चाहिए। पति-पत्नी घर की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहते हैं और एक दूसरे के लिए वक्त नहीं निकाल पाते। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की संभावना भी बढ़ जाती है और शादी के बहार सेक्स भी गलत नहीं लगने लगता। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि स्वार्थी स्वभाव ने शादी में जगह बना ली है।
  2. माता पिता और अन्य परिवार जन की दखल अंदाजी: हमारे यहां शादी केवल दो लोगों का मिलन नहीं लेकिन दो परिवारों का है। पति-पत्नी के जीवन में छोटी बातों में सारे ही शामिल हो जाते हैं इस से समस्या सुलझने की बजाय बढ़ जाती है।
  3. धैर्य, क्षमा और भरोसे का अभाव: यह बात निश्चित है की शादी में एक दूसरे के प्रति प्रेम होना अनिवार्य है। उसके साथ तीन और गुण अगर हो तो शादी को सफल बनाना आसान हो जाता है। एक दूसरे के प्रति धैर्य दिखाएं; यह जानकर कि हम दोनों एक दूसरे की कमियों को पूरा करते हैं। क्षमा करने से रिश्तो के बीच में दूरियां कम होती है और प्रेम बढ़ता है।और भरोसा अगर ना हो तो शक के घेरे मैं कोमल रिश्ते बिखर जाते हैं।

शादी बचाने के 7 उपाय:

पहले शादी कैसी थी? बाइबल के अनुसार परमेश्वर ने पहले आदमी को बनाया और फिर उसके लिए एक साथी बनाया। एक सिद्ध शादी की पहली नीव ही साथ पर रखी गई। लेकिन पाप के कारण उस रिश्ते में कमजोरी आ गई और तब से शादी का वह पाक आएना मैला होता चला गया। बाइबिल के अनुसार सभोपदेशक की किताब में लिखा है, अकेले व्यक्ति को शत्रु हरा सकता है किंतु वही व्यक्ति दो व्यक्तियों को नहीं हरा सकता है, और तीन व्यक्तियों की शक्ति और भी अधिक होती है। तो अगर परमेश्वर और उसका भय जुड जाए तो शादी में पवित्रता और  खुशी बनी रहेगी।उसके साथ हम यह बाकी 6 टिप्स को लागू कर सकते हैं:

  • शादी के रिश्ते को सौ प्रतिशत दें।
  • एक दूसरे को आदर और सम्मान दें।
  • अपनी जिम्मेदारी पूरी करें और एक अच्छा उदाहरण बने।
  • प्रेम से बात करें।
  • क्षमा करने में देर ना करें।
  • एक दूसरे के स्वभाव को स्वीकार करें और बदलने की कोशिश ना करें।

पिछले हफ्ते मैंने एक अंतिम संस्कार देखा। एक बुजुर्ग आंटी के शव के बक्से को जमीन में गाड़ा जा रहा था तो पति ने कहा कि वह पूरी हिफाजत से हो! अगर जिंदा रहते हुए हम एक दूसरे से ऐसा प्रेम करें तो जाने वाला भी जाना ना चाहे! कौन पहले निकल जाएगा यह सिर्फ खुदा जानता हैं… ख्याल रखना। चलिए हमारे साथ इस नयी मंज़िल पे।

To Top