fbpx
हमसे जुड़ें

शादी से पहले सेक्स? क्या है सही सोच? क्या ये प्यार है?

शादी से पहले सेक्स? क्या है सही सोच? क्या ये प्यार है?

प्यार

शादी से पहले सेक्स? क्या है सही सोच? क्या ये प्यार है?

शादी से पहले सेक्स में क्या खराबी है? मेरे बहुत से दोस्त ये कर चुके हैं। शादी से पहले सेक्स के क्या कोई मनोवैज्ञानिक प्रभाव होते हैं? क्या शादी से पहले सेक्स की वजह से मेरे भविष्य/ मेरी शादीशुदा ज़िंदगी पर असर होगा? शादी से पहले सेक्स के बारे में मसीही विश्वास या धर्मशास्त्र क्या कहते हैं?

शादी से पहले सेक्स : क्या है सही सोच?

आप शायद ये उम्मीद कर रहे होंगे कि ये लेख बताएगा कि शादी से पहले सेक्स करने से- आपको अनचाहा गर्भधारण हो सकता है, आपको यौन रोग का ख़तरा हो सकता है, आप शादी से पहले बदनाम हो जाएँगे। 

दरअसल शादी के बाद भी ये चीज़ें हो सकती हैं। हो सकता है शादी के बाद आपको पता चले कि आपके जीवन साथी को यौन रोग या एड्स है। शादी के बाद, सारी सावधानियाँ बरतने के बाद भी आपको गर्भ ठहर सकता है।

इस लेख का उद्देश्य है इन सवालों का जवाब देना है:

  1. शादी से पहले सेक्स में क्या खराबी है? मेरे बहुत से दोस्त ये कर चुके हैं।
  2. शादी से पहले सेक्स के क्या कोई मनोवैज्ञानिक प्रभाव होते हैं?
  3. क्या शादी से पहले सेक्स की वजह से मेरे भविष्य/ मेरी शादीशुदा ज़िंदगी पर असर होगा?
  4. शादी से पहले सेक्स के बारे में धर्म या शास्त्र क्या कहते हैं?
  5. क्या परमेश्वर व्यभिचार के खिलाफ है?

हम अपने शरीर को वो करने या चाहने से रोक नहीं सकते जिसके लिए हमारा शरीर रचा गया है। पर हमारा शरीर किस लिए रचा गया है? कि हम आपस में मिले जुलें, हम एक अन्य मनुष्य के साथ कुछ ऐसे जुड़ें कि हम एक हो जायें। पर आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे होता है?

क्योंकि सेक्स के दौरान हमारे हॉर्मोन हमें अपने साथी के साथ जुड़ाव महसूस करवाते हैं। इस से एक ऐसा संबंध बन जाता है जो शरीर के जुड़ाव से कहीं गहरा होता है। वैज्ञानिक तौर पर हमें पता है कि सेक्स दो लोगों के बीच हॉर्मोन के स्तर से लेकर मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक स्तर पर जुड़ाव पैदा करता है, विशेषकर तब जब वह बार-बार हो।

शादी से पहले सेक्स में क्या खराबी है? मेरे बहुत से दोस्त ये कर चुके हैं।

आपके दोस्त शायद कुछ ख़तरनाक नशा भी करते हों, तो क्या आपको भी करना चाहिए? सिर्फ़ ये सोचना कि मुझे सेक्स का अनुभव इसलिए लेना चाहिए क्योंकि मेरे दोस्त भी ले रहे हैं, एक बहुत अच्छा तर्क नहीं हैं।

अमेरिका में 13 साल की उम्र से कई लोग सेक्स करना शुरू करते हैं। लेकिन 20 की उम्र तक आते आते वे प्राकृतिक सेक्स से ऊब चुके होते हैं और अप्राकृतिक सेक्स के प्रति आकर्षित होते हैं, इसकी वजह से उन्हें कई तरह के मनोरोग हो जाते हैं। लेकिन तब भी ऐसे लोगों के उदाहरण मिल जाते हैं जो सेक्स के लिए शादी तक रुकते हैं।

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और फ्रेंड्स टीवी सीरीस की कलाकार लिसा कुद्रो ने 32 की उम्र में शादी की, तब तक वे कुवारीं रहीं। वे अब 54 वर्ष की हैं और एक खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी बिताने के साथ साथ एक बेटे की माँ भी हैं। उनका मानना है कि शादी तक सेक्स के लिए रुकने से उनको फ़ायदा हुआ। आधुनिक समाज में सेक्स के लिए रुकना या ना रुकना व्यक्तिगत चुनाव की बात है।

शादी से पहले सेक्स के क्या कोई मनोवैज्ञानिक प्रभाव होते हैं?

हम जो भी करते हैं उसके परिणाम होते हैं। अगर आप परिणामों की परवाह नहीं करने वाले लोगों में से है तो ये सवाल आपके लिए बेमाने है। लेकिन यदि आपको भविष्य की परवाह है तो आप पहले ये तय कर लें कि आपने अपने भविष्य कि क्या योजना बनाई है? क्या आप आगे चलकर शादी करना चाहते हैं? अगर हाँ तो ये जान लीजिए कि हर बार सेक्स से पैदा होने वाले हॉर्मोन आपकी भावनाओं और मन पर असर करते हैं। सेक्स से महिलाओं में ओक्सटोसीन और पुरुषों में वइसोप्रेसीन नामक रसायन निकलता है।

ये दोनो रसायन एक दूसरे के प्रति वफ़ादारी का भाव पैदा करते हैं। और दोनो साथी भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। जब एक से अधिक सेक्स साथी होते हैं तो हैं तो इस तरह का सम्बन्ध बनता और बिगड़ता है। इसकी वजह से भविष्य में लोग अपने जीवन साथी के साथ बहुत अधिक सम्बन्ध बनाने में या तो बहुत समय लेते हैं या सम्बन्ध बना ही नहीं पाते। उनके ज़हन में पुराने सम्बन्ध की यादें सेक्स के दौरान ना चाहते हुए भी ताज़ा होती हैं। ये भावनात्मक रूप से हमारे ज़हन के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है। और एक साधारण शादीशुदा जीवन जीने के लिए बहुत मुश्किल होता है।

क्या शादी से पहले सेक्स की वजह से मेरी होने वाली शादीशुदा ज़िंदगी पर असर होगा?

ये बात बहुत सारी शर्तों पर निर्भर करती है। आधुनिक भारत में रहने के बावजूद कई पुरुष ये बात सहन नहीं कर पाते कि उनकी पत्नी के पहले भी शारीरिक संबंध रह चुके हैं। वे पत्नी के चरित्र पर शक करते हैं। उसी तरह पत्नियाँ भी पूरी तरह ऐसे पुरुष पर भरोसा नहीं कर पाती जिनके पहले संबंध हो चुके हों। कुछ मनोवैज्ञानिक इस बात पर ज़ोर देते हैं कि शादी से पहले सेक्स का सबसे बुरा परिणाम ये होता है कि हम अपने जीवन साथी की तुलना बार बार अपने पुराने साथियों से करने लगते हैं।

अगर आपने पुराने साथी के साथ सेक्स का अधिक आनंद लिया हो तो अपने जीवन साथी के प्रति आप बहुत नहीं जुड़ पाते क्योंकि वो पहले साथी जितना आनंद दायक नहीं है। और जिस दिन भी हमें मौका मिले, हम नये साथी में खुशी ढूँढने लगते हैं या पुराने साथी के साथ फिर से जुड़ना चाहते हैं। आनंद दायक सेक्स एक खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है लेकिन उस पर पुराने शारीरिक संबंधों का असर ज़रूर पड़ता है।

शादी से पहले सेक्स के बारे में धर्म या शास्त्र क्या कहते हैं?

बाइबिल में सेक्स को लेकर बहुत ही स्पष्ट रूप से बयान किया गया है। परमेश्वर चाहते हैं कि हम जीवन का भरपूर आनंद लें और इसलिए भी सेक्स को लेकर कुछ सीमाएँ निश्चित की गई हैं। इन सीमाओं के बिना हम खुद को नुकसान ही पहुँचाएंगे। बाइबल कहती है:

“व्यभिचार से बचे रहो। जितने अन्य पाप मनुष्य करता है, वे देह के बाहर हैं, परंतु व्यभिचार करने वाला अपनी ही देह के विरुद्ध पाप करता है… तुम्हारी देह पवित्र आत्मा का मंदिर है।” 1 कुरिन्थियों 6:18-19

क्या परमेश्वर व्यभिचार के खिलाफ है?

उपर दिए गए बाइबिल के वचन से ये स्पष्ट है कि परमेश्वर शादी के बाहर किसी भी तरह के शारीरिक संबंधों के खिलाफ है। इसका एक कारण ये है कि वो जानता है कि व्यभिचार के क्या परिणाम होते हैं – अपराध बोध, मानसिक संघर्ष, डिप्रेशन, आदि। दूसरा और मुख्य कारण ये है कि परमेश्वर सचमुच चाहते हैं कि हम शादीशुदा जीवन में सेक्स का आनंद लें। लेकिन शादी के बिना सेक्स स्वार्थी और जोड़ तोड़ भरा हो जाता है, जो शादी में पाए जाने वाले सच्चे प्रेम के ठीक विपरीत हैं।

मैं जनता हूँ कि आप बहुत दबाव महसूस कर रहे हैं। लेकिन यकीन जानिए परमेश्वर ने आपके जीवन के लिए एक महान योजना बनाई है। उसको पूरा होने के लिए धीरज बहुत ज़रूरी है। अगर आपसे ये ग़लती हो चुकी हो तो क्या आपको माफी मिल सकती है? बिल्कुल! आपको किसी भी ग़लत काम के लिए माफी मिल सकती है। अगर आप प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना करें, तो वह आपको तुरंत माफ़ कर देगा।

दोस्तों दुनिया आपको लाख ये कहे कि सेक्स में कोई बड़ी बात नहीं, आप यह जान लीजिए कि आप आज जीवन के सबसे ज़रूरी फ़ैसलों में से एक फैसला लेने जा रहें हैं। लेकिन मेरी प्रार्थना है कि अगर आप आज अपना विश्वास प्रभु यीशु मसीह पर लगाएं तो वो आपको सेक्स जैसी परीक्षा का सामना करने में मदद करेगा। वो आपसे प्रेम करता है, ऐसा प्रेम जो आपको कोई जीवन साथी या दोस्त नहीं कर सकता। आपके जीवन के लिए उसकी योजना सबसे अच्छी है।

अगर आप इस बारे में और बात करना चाहते है तो हमे लिखें। चलिए हमारे साथ इस नयी मंज़िल पे।

To Top